प्रतिनिधि,चुरचू। नव निर्मित प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय भवन चुरचू का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल के द्वारा किया जाना है।इसकी तैयारी को लेकर लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ललित राम के द्वारा सोमवार को देर शाम औचक निरीक्षण कर जायजा लेने का काम किया गया।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ललित राम ने बताया की सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है।इस अवसर पर मुख्य रूप से बीडीओ ललित राम ,कनीय अभियंता अरुण सिंह , ब्लॉक कर्मी अनूप कुमार रवि , रामेश्वर राम , मुकेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे।





