प्रतिनिधि,गिरिडीह। झारखंड सरकार द्वारा करोड़ो की लागत से नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन,सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू,बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह ने इंडोर स्टेडियम में आयोजित छह दिवसीय राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग ले रहे प्रतिभागियों से भी मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जीत की बधाई दी।





इस क्रम में टूर्नामेंट के आयोजक गिरिडीह बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्यों ने भी पूरे उत्साह के साथ पुष्पगुच्छ देकर कल्पना सोरेन और सुदिव्य सोनू का स्वागत किया। मौके पर उन्होंने टूर्नामेंट को लेकर जानकारी भी हासिल की।