नववर्ष में झारखंड का सबसे आकर्षक व रमणीक पिकनिक स्पॉट है पतरातू





नववर्ष के आगमन से पूर्व ही सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता पतरातू





झारखंड का शिमला-मनाली कही जाने वाली पतरातू घाटी





प्रकृति ने फुर्सत में तराशा व संजोया है पतरातू को





मनोज कुमार झा,पतरातू।झारखण्ड के रामगढ़ जिले में स्थित पतरातू घाटी हसीन वादियों से घिरा एक रमणीक पर्यटन स्थल हैं।यह घाटी समुद्र तल से लगभग 1300 फीट ऊंचाई पर है। अगर आप जंगल,झील और शांतिपूर्ण वातावरण क़ो पसंद करते हैं तो पतरातू घाटी एक बार जरूर देखें।पतरातू और रांची के बीच में एक खूबसूरत स्थान जहां लोग पिकनिक करने और मौज मस्ती के हिसाब से घूमने फिरने के लिए आते हैं।पतरातू को झारखंड का मनाली भी कहा जाता है।घाटी की सर्पाकार सड़कें बरबस पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।





झारखंड एक शानदार राज्य है जहां सैकड़ों पर्यटन स्थल है। यहां प्राचीन मंदिरों से लेकर ऐतिहासिक किलों तक और खूबसूरत झरनों से लेकर वन्य जीव अभ्यारण तक कई चीजे ऐसी है,जो सैलानियों को बहुत ही लुभाती है।इस राज्य की खूबसूरती यहां की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता है। ऐसे में ही झारखंड में मौजूद एक मनमोहक और खास जगह है पतरातू घाटी है।अगर आपने कभी घूमने का मन बनाया हो तो पतरातू घाटी जरूर आयें।झारखंड की पतरातू घाटी यह जगह अपने डैम और थर्मल पावर के लिए भी मशहूर है।आप ट्रेन और सड़क के माध्यम से यहां आ सकते हैं।इसका निकटतम रेलवे स्टेशन रांची जंक्शन और पतरातू स्टेशन है। यहां हवाई मार्ग से भी आ सकते हैं।बिरसा मुंडा एयरपोर्ट इसका नजदीकी एयरपोर्ट हैं।





पतरातू घाटी भीड़ से दूर एक शांत वातावरण में समय बिताने के लिए बहुत ही रमणीक स्थल है।पतरातू घाटी की घुमावदार सड़कें, हरियाली और जंगल इस जगह को और भी खूबसूरत बनाता है।यह जगह अपने खूबसूरत झील और डैम के लिए भी मशहूर है।चारों ओर फैली हरियाली और पहाड़ों से घिरी पतरातू घाटी देखकर आपको मनाली की याद आ जाएगी। यहां आने वाले सैलानी पतरातू डैम में वोटिंग ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं।पतरातू घाटी के हरे भरे घुमावदार रास्ते,जिसे जलेबिया रोड भी कहते हैं ये बेहद खूबसूरत हैं।जहां मौजूद पहाड़ों को लुभावना दृश्य आपको खास महसूस करवाएंगे।





आपको ऐसा प्रतीत होगा जैसे झारखंड का दिल धड़क रहा हो।पतरातू घाटी में मौजूद डैम से शाम का नजारा बेहद आकर्षक और लुभावना होता है। यह घाटी लोगों का प्रमुख पिकनिक स्पॉट है जहां लोग वीकेंड और छुट्टियां मनाने आते हैं।पतरातू की खूबसूरत घाटी सैलानियों को रोमांचित करती हैं। अगर यूं कहा जाए कि पतरातू घाटी झारखंड की धड़कन है तो वह कहीं से भी गलत नहीं होगा।