प्रतिनिधि,लोहरदगा। नगर परिषद लोहरदगा के द्वारा नशा मुक्त लोहरदगा के संकल्प को पूरा करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय से पार्क तक मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया गया।
कस्तूरबा विद्यालय से नगर परिषद कार्यालय तक रैली निकाला गया। इस कार्यक्रम में प्रशासक नगर परिषद,समाज कल्याण पदाधिकारी,नगर प्रबंधक अनिल उरांव,नगर मिशन प्रबधक राकेश कुमार,नगर परिषद के कर्मी,स्वयं सहायता समूह की महिलाएं,विद्यार्थी,भारत स्काउट और गाइड,नगर परिषद के सफाई कर्मी और अन्य लोग शामिल हुए।नगर परिषद के प्रशासक जयपाल सिंह के द्वारा तीन भाषा में नशा के हानियों से संबंधित गीत गाकर नागरिकों का ध्यान आकृष्ट कराया गया।





