प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के छवनिया गांव में पिछले 10 दिन से चल रहे वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को छवनिया और बलिया के बीच खेला गया,जिसमे छवनिया ने बलिया को हराया। 25-25 अंक का खेला हुआ जिसमे पहला सेठ छवनिया ने जीता दूसरा सेट बलिया ने जीता एवं तीसरा सेठ छवनिया ने जीतकर फाइनल मुकाबला में कब्जा जमाया। छवनिया टीम के प्लेयर मोहम्मद मुजम्मिल ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। विजेता टीम और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि सोनू इराकी ने कहा की आप हर तरह का खेल खेले उसके लिए मैं आपके साथ हूं।इस गांव में युवाओ में हुनर की कमी नहीं है। विशिष्ट अतिथि मुखिया प्रतिनिधि असीम अरशद ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए मेरा प्रयास जारी रहेगा। मौके पर कॉलेज के शिक्षक मोहम्मद मुदस्सीर,मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद इम्तियाज,मोहम्मद रियाजुल मोहम्मद जबीर टूर्नामेंट संचालक:- मोहम्मद तारिक,मोहम्मद दानिश,आशिक जैन,मोहम्मद समीर,मोहम्मद शमी, मोहम्मद कमरान व अन्य उपस्थित थे।





