चाईबासा (जमशेदपुर)।पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में नाबालिग के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।इतना ही नही दो दिनों तक नाबालिग को बंदी बनाकर कर रखा हुआ था।नाबालिग आरोपियों के नशे में होने पर किसी तरह भागते हुए पास के गांव पहुंची और पूरी जानकारी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को नाबालिग मझारी हाट गई थी और वहां पर तीनों युवकों से उसकी मुलाकात हुई। बातों-बातों में दोस्ती हो गई, तीनों युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।रविवार को भी आरोपियों ने नाबालिग को अपने साथ रखा।
जब सभी नशे में सो गए तो नाबालिग ने किसी तरह उनके चंगुल से बच कर भाग गयी और पास के कंजाडा गांव में जाकर ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। इसके बाद ग्रामीणों ने पीड़िता को तांतनगर ओपी थाना में लाकर पुलिस को सौंप दिया।तांतनगर ओपी पुलिस ने नाबालिग को मंझारी पुलिस को सौंपा।
सोमवार को थाने में मामला दर्ज कराया गया।पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग का मेडिकल कराने के लिए सदर अस्पताल लाई।पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।





