प्रतिनिधि,पाकुड़। सरकार द्वारा सड़कें बनाई जाती है आमजन की सुविधाओं के लिए ताकि आमजन व ग्रामीण आवागमन कर सकें,लेकिन सड़क किनारे नाली का निर्माण न होना और सड़क का अतिक्रमण करना यह बहुत सोचनीय बात है। सड़क किनारे नाली का निर्माण न होना आखिर ये गलती किसकी है संवेदक ,अभियंता या विभाग की इस पर जांच होनी चाहिए।





मामला सदर प्रखंड के नरोत्तमपुर पंचायत के नरोत्तमपुर गांव की है।जहां जमाबंदी 112 के प्लॉट संo 310 पर लगभग एक वर्ष पूर्व पीसीसी सड़क का निर्माण हुआ था। मगर इस सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई है।गंदगी के कारण ग्रामीण इस सड़क से आवागमन करने से कतराते है।फिर भी ग्रामीण आवागमन करने में मजबूर है।ग्रामीण अंजारूल इस्लाम, रफीउर रहमान, नेकतारूल शेख, होरमुज शेख,जालिम शेख, जोमी शेख,मोदा शेख ने बताया कि सड़क किनारे कई व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण किया गया है,जिसके कारण सड़क पर ही घर का गंदा पानी और कूड़ा कचरा बह रहा है,जिससे ग्रामीण दुर्गंध के कारण सड़क पर आने जाने से कतराते है। अगर विभाग द्वारा अतिक्रमण को हटाया जाता है तो ये समस्या काफी हद तक सुधारा जा सकता है तथा ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए ।