मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 7 एवं 8 जनवरी 2024 को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन (आम बागान मैदान के पास) में होने जा रहा है। यह कार्यक्रम दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों को दिलाने हेतु शाखा की महिलाओं ने गुरूवार को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का पोस्टर लॉन्च किया। साकची श्री अग्रसेन भवन में पोस्टर लॉन्च के दौरान इस कार्यक्रम की संयोजिका ने बताया कि श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति के सहयोग सेइस निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन हो रहा हैं। मौके पर शाखा अध्यक्ष निशा सिंघल ने बताया कि इस शिविर का लाभ लेने वाला विकालांग बिना किसी सहारे के चल सकता हैं। पहाड़ पर भी चढ़ सकता हैं। साइकिल चला सकता हैं। नृत्य कर सकता हैं। खेत में काम कर सकता हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से सचिव कविता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल, पिंकी केडिया, पूजा अग्रवाल, प्रियंका, बिंदिया नरेडी, चंदा चौधरी, अनीता खेमका, श्वेता आदि मौजूद थी।
निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 7-8 को, पोस्टर लॉन्च
भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति आयोजित कर रहा है शिविर
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

मणिपुर सुलग उठा: फिर एक हत्या और ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां, मुख्यमंत्री ने बुलाई विपक्षी नेताओं संग बैठक
● ब्रेकिंग

आईसीयू में भर्ती नीरज कुमार: सीएम सम्राट चौधरी और दिग्गजों ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

सीएम मोहन यादव ने किया कन्या और शस्त्र पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

तांत्रिक साधना और अंधविश्वास के फेर में पति ने पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
● ब्रेकिंग
