निजी जमीन पर सरकारी डोभा खुदवाने का आरोप,प्रखंड विकास पदाधिकारी से दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग
जिस जमीन पर डोभा का निर्माण किया गया है वह जमीन मेरा:उषा देवी
प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)।प्रखंड के बारिसाखी गांव निवासी राजदेव दांगी की पत्नी उषा देवी ने गांव के मुकेश दांगी पर उनकी निजी जमीन पर अवैध रूप से जेसीबी मशीन से डोभा निर्माण कराने का आरोप लगाया है। इस बाबत उषा देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच करते हुए दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग किया है।
आवेदन में कहा गया है कि कुमारी प्रेमा पति मुकेश दांगी के नाम से डोभा निर्माण कार्य किया गया है।जिस जमीन पर डोभा का निर्माण किया गया है वह उनकी निजी जमीन है। यहां तक की डोभा निर्माण को लेकर राजस्व प्रतिवेदन में जो खाता व प्लॉट नंबर बताया गया है। उसे छोड़कर मेरे जमीन पर अवैध रूप से डोभा का निर्माण कर दिया गया है। इतना ही नहीं पूर्व में टीसीबी का भी निर्माण किया गया था। उसी जगह 100×80×10 का डोभा का निर्माण किया गया है जो अवैध है। यहां तक कि सार्वजनिक रूप से बहने वाले नाले को भी बंद कर दिया गया है। इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने मामले की जांच कराने की बात कही है।





