प्रतिनिधि,धनबाद।विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से रघुकुल आवास पर जेबीवीएनएल धनबाद के विद्युत महाप्रबंधक एचएन सिंह तथा विद्युत अधीक्षण अभियंता बीके कश्यप ने मुलाकात किया।मुलाकात के दौरान विधायक ने दामोदर हेड वर्क्स जामाडोबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाने के उद्देश से अलग फीडर स्थापित करने संबंधित कार्य चालू करवाने की बात कही।
विदित हो की जामाडोबा में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के अनुशंसा के आलोक 2.36 करोड़ रूपए झमाडा द्वारा विद्युत विभाग को हस्तांतरण किया गया है। नियमित विद्युत आपूर्ति से क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।साथ ही झरिया में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाने के उद्देश से भागा में अलग सब स्टेशन निर्माण कार्य पूरा करवाने, अत्यधिक लोड वाले ट्रांसफार्मर का लोड डिस्ट्रीब्यूशन कर अतरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने, ट्रॉली ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने, जर्जर विद्युत तार को बदलने तथा नियमित विद्युत आपूर्ति हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता झरिया मनीष चंद्र पूर्ति भी उपस्थित थे।





