प्रतिनिधि,सिंदरी।भारत ज्ञान विज्ञान समिति सिंदरी कमिटी की बैठक हेमंत कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में रोड़ाबांध में दिवंगत विज्ञान शिक्षिका सुजाता की द्वितीय स्मरण दिवस पर आगामी 3 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा, नेत्रदान शिविर तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के फैसले के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. काशीनाथ चटर्जी, प्रो. डीके सेन, अध्यक्ष, वैज्ञानिक जागरूकता उपसमिति, ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड, डाॅ. सुनील कुमार सिन्हा, पूर्व उप मुख्य चिकत्सा पदाधिकारी, केंद्रीय चिकित्सालय, धनबाद, एसएनएमएमसीएच धनबाद के नेत्र विभाग के पदाधिकारी गण मौजूद रहेंगे।
स्मरण दिवस के अवसर पर जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर कोलाकुसमा, धनबाद के सौजन्य से निः शुल्क स्वाथ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल आयोजन करने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया,जिसमें विकास कुमार ठाकुर संयोजक चुने गए।आयोजन समिति में हेमंत कुमार जयसवाल, रानी मिश्रा, मिठू दास, गौतम प्रसाद, आरके मिश्रा, सुबल चंद्र दास, प्रफुल कुमार स्वैंन, सुरेश राम, रामलाल महतो सदस्य चुने गए।





