चाईबासा। लालच किस हद तक इंसान को स्वार्थी बना देता है,यह बात देखने को मिली है।भागलपुर बिहार की रहने वाली अनिता देवी उर्फ अनिता सिंह के मामले में 2017 के एक मामले में अनिता सिह ने अनुकम्पा पर नोकरी पाने के लालच में अपने पति राजीव कुमार सिंह की हत्या कर सीलिंग फैन से लटका दिया था । इस मामले 26/11/2017 अनिता सिह के विरुद्ध मुफ़्सील थाना कांड संख्या 126/2017 धारा 302/201 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में चाईबासा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दिनांक 17/03/23 को अनिता देवी उर्फ अनिता सिंह को आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर की साथ ही 10 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है।





