न्यू पंचवटी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े डकैती की घटना अत्यंत निंदनीय:संतोष कुमार सोनी





सोना-चांदी व्यवसाइयों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की





पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। सोना चांदी व्यवसायी समिति के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार सोनी ने आईटीआई बस स्टैंड (बाजरा) के पास न्यू पंचवटी ज्वेलर्स में दिन के 12 बजे तीन हथियार बंद लुटेरों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिए जाने की निंदा की है।





संतोष कुमार सोनी ने कहा कि सोना-चांदी व्यवसायी समिति इस घटना की घोर निंदा करती है।साथ ही साथ जिला प्रशासन से अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करती है।उन्होंने कहा कि यदि 72 घंटा के अंदर अपराधी गिरफ्तार नहीं होते हैं तो सोना चांदी व्यवसायी समिति उग्र आंदोलन करेगी। बिना नंबर के पल्सर गाड़ी में और पिस्तौल लेकर तीन अपराधियों ने बाइक चलाते हुए घटना को अंजाम दिया।





संतोष कुमार सोनी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस भी क्या कर रही थी। यह बात भी संदेह के घेरे में है।आज से दो-तीन माह पहले यहीं से दो-तीन किलोमीटर के अंतराल में गोल्ड प्लाजा नमक दुकान में भी डकैती हुई थी।वह भी दिनदहाड़े और आज तक अपराधी पकड़ा नहीं गया। लगातार बढ़ती हुई दुर्घटना की समिति घोर निंदा करती है।