प्रतिनिधि, कान्हाचट्टी। पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग की ओर से शुक्रवार को पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रखंड के रामनगर उच्च विद्यालय कान्हाचट्टी के स्टेडियम में हुआ।उद्घाटन मैच जमरीबक्सपुरा और मदगडा पंचायत टीमों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो के देख रेख में शुरू हुआ।उद्घाटन मैच ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंची प्रखंड प्रमुख इंदू देवी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रमुख इंदू कुमारी ने बोली कि सरकार ने इस तरह की खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को उभारने का प्रयास किया है।इस प्रतियोगिता के माध्यम से खेल की प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार ने एक मंच व मैदान उपलब्ध कराने का काम किया है ताकि इसमें शिरकत कर खिलाड़ी अपनी कला का जौहर पेश कर प्रखंड से लेकर राज्य व देशस्तर पर मिसाल कायम कर सकें। खेल से शारीरिक व मानसिक क्षमता का विकास होता है। खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलने व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में आगे आने की जरूरत है।
मौके पर उप प्रमुख सुमन सिंह, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ छोटू आदि मौजूद थे।





