पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,इटखोरी,चतरा। प्रखंड क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के लंबी उम्र की कामना के लिए उपवास रखकर गुरुवार को वट सावित्री व्रत की। इससे पूर्व सुहागिन महिलाएं उपवास रहकर वट सावित्री व्रत को धारण किया। फिर टोली बनाकर पूजा सामग्रियों के साथ मां भद्रकाली काली मंदिर स्थित बरगद के पेड़,गांधी चौक में विशाल बरगद पेड़ के नीचे तथा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बरगद पेड़ों के नीचे पहुंचकर वट सावित्री व्रत कर अपने-अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना भगवान से किया।





पूजा अर्चना के बाद सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ को रक्षा सूत्र से बंधन की। इसके बाद वट सावित्री पर आधारित कथा श्रवण किया। यहां अपने-अपने पति को ताड़ एवं बांस के पंखे से हवा प्रदान करते हुए उन्हें तिलक चंदन लगाया और उनके चरणों में शीश नवाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस त्यौहार को लेकर मां भद्रकाली मंदिर समेत विभिन्न प्रखंड के विभिन्न गांवों में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ उपवास रखकर पूजन किया।