पत्थलगड़ा के सिंघानी और नोनगांव में संकल्प यात्रा के तहत ड्रोन से नैनो तरल यूरिया का छिड़काव किया गया
ड्रोन के माध्यम से दवा का 15 मिनट में दो एकड़ में लगे फसल का छिड़काव किया जाता है
प्रतिनिधि,पत्थलगड़ा,चतरा।पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिंघानी और ग्राम नोनगांव में संकल्प यात्रा के तहत ड्रोन से नैनो तरल यूरिया का छिड़काव किया गया। बताते चले कि बदलते भारत के साथ अब किसानों में भी बड़े स्तर पर सिंचाई में बदलाव आ रहा है। किसानों का महज कुछ ही समय पर कई एकड़ खेतों में आत्यधुनिक ड्रोन के माध्यम से 15 मिनट में दो एकड़ में लगे फसल का छिड़काव किया जाता है।ड्रोन के माध्यम से यूरिया का छिड़काव करने से फसलों का पैदावार भी अच्छा होगा और आमदनी भी अच्छी होगी। वहीं इफको के अधिकारि नवल पाण्डेय और पंचायत सिंघानी की मुखिया राधिका देवी एवं नोनगांव पंचायत की मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा के द्वारा किसानों को ड्रोन से यूरिया छिड़काव को लेकर जागरूक किया गया।
बताते चले कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को शुरू हुए 20 दिन हो चुके हैं। इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के दिन झारखंड के खूंटी से शुरू की थी। यह यात्रा 26 जनवरी 2024 तक चलेगी, जिसमें देश के हर गांव को कवर किया जाएगा। वहीं ड्रोन के छिड़काव के किसान समय उपस्थित तिलेश्वर दांगी, वार्ड सदस्य राजेश कुमार, वार्ड सदस्य संतोष रजक,विनोद रजक, संतोष दांगी तथा दर्जनों किसान शामिल थे l





