जामताड़ा।झारखंड के जामताड़ा जिले के कारमाटांड थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के राजेश रजक ने पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो देखकर बौखला गया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।मृत महिला की पहचान 35 वर्षीय सुनीता देवी के रूप में हुई। पुलिस ने हत्यारे पति राजेश रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जमुआ गांव के मृतका की बहन का बेटा विकास रजक की लिखित आवेदन पर करमाटांड़ थाना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जानें क्या है मामला
आरोप है कि महिला का दो दिन पहले जमुआ गांव के राजू रजवार के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था।वीडियो किसी ने मृतका के पति राजेश रजक को दिखा दिया।इसके बाद आरोपी राजेश ने सुनीता देवी की बेरहमी से पिटाई की जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद इलाज के लिए जामताड़ा के एक निजी नर्सिंग होम लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी। इससे पूर्व पुलिस ने आरोपी पति राजेश को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी नागेश्वर साह ने कहा कि पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पति ने मारपीट की थी। इस कारण उसकी मृत्यु हो गई।





