पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,पंप रोड,चक्रधरपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
योग प्राचीन भारतीय परंपरा की अमूल्य धरोहर:प्रधानाचार्य
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चक्रधरपुर।चक्रधरपुर स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,पंप रोड में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सर्व प्रथम प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने योग को ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया अनमोल उपहार बताया, जिसे आज संपूर्ण विश्व अपना रहा है।योग का संदेश देते हुए कहा कि सभी भैया बहन अपने दैनिक जीवन में योग को उतारे,जिससे स्वस्थ और खुशहाल रहें।उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश आज विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इस योग दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं। आप स्वस्थ, निरोग व दीर्घायु हो।
विद्यालय के योग दीदी जी जय श्री दास ने संधि योग,प्राणायाम में भस्त्रिका,कपालभाती,अनुलोम-विलोम,उज्जायी प्राणायाम,भ्रामरी प्राणायाम वही आसन में सूक्ष्म व्यायाम एवं वज्रासन,मंडूकासन,भुजंगासन,पवनमुक्तासन,सूर्य नमस्कार आदि आसनों का प्रदर्शन किया और देशभक्ति गीत से राष्ट्रीय भावना को जागृत किया। अंत में सबों ने नियमित योग करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य सौभिक घटक,शांति देवी,मीना कुमारी,निशा किरण बानरा,किरण कुमारी,चांदनी जोंको आदि की प्रमुख भूमिका रही।





