प्रतिनिधि,जमशेदपुर।परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा स्थित नया बस्ती जोयो तालाब से 20 जनवरी की दोपहर एक नवजात का शव बरामदगी मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ थाने में हत्या का एक मामला दर्ज किया है। वहीं यह मामला गदड़ा पुराना पंचायत भवन के पास रहने वाले विश्वजीत भगत के बयान पर दर्ज किया गया है।
बताते चलें कि घटना के दिन पड़ोस के लोगों ने थाने में फोन कर इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तालाब से शव को बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। मगर नवजात का दावेदारी करने कोई नहीं आया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





