प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर शनिवार उत्पाद विभाग की टीम ने परसुडीह एवं बागबेड़ा थाना क्षेत्र में गश्ती सह छापामारी के क्रम में परसुडीह थाना अंतर्गत शंकरपुर से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।छापेमारी के दौरान भगदड़ में एक शराब विक्रेता मौके से फरार होने में सफल रहा। जिसके विरुद्ध टीम ने मामला भी दर्ज कराया है। छापेमारी के क्रम में टीम ने 333 गोल्ड व्हिस्की 4 पीस और 50 लीटर महुआ शराब भी जब्त किया है।





