पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हजारीबाग। हज़ारीबाग एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक राज के नेतृत्व में विभिन्न पाठ्यक्रमों के सत्र में हो रही देरी को लेकर सैकड़ों छात्रों के साथ विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन में विभावि से संबंधित विभिन्न बीएड, स्नातक तथा लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राएं अपने संदर्भित मुद्दों को लेकर आंदोलन में शामिल हुए थे।





मुख्य मांग,जिसमें बीएड सत्र 2022-24 की सेमेस्टर 3 की परीक्षा आयोजित करने, लॉ कॉलेज के सत्र 2022 के परीक्षा परिणाम को जल्द जारी करने के साथ-साथ विभिन्न पाठ्यक्रम,जिनके सत्र विलंब हो चुके हैं उन्हें दुरुस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।





मौके पर अभिषेक राज ने कहा कि सभी पाठ्यक्रमों का सत्र लगभग 7 महीने से ज्यादा विलंब चल रहा है।विश्वविद्यालय प्रशासन सोई हुई है।एआईडीसओ जिला अध्यक्ष जीवन कुमार यादव भी पहुंचे और कहा की बीएड सत्र में देरी होने के कारण छात्र आगमी आने वाले नियुक्ति परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।





विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रीतेश तिवारी तथा पूर्व उपाध्यक्ष धनंजय सिंह भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।उन्होंने कहा की बीए एलएलबी सत्र 2022-27 एलएलबी सत्र 2022-25 लगभग दो साल बीत जाने के बाद भी सिर्फ एक सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई है और परीक्षा परिणाम भी अभी तक जारी नहीं किया गया है।एनएसयूआई के विभावि अध्यक्ष लॉ कुश पांडे के बताया कि एलएलबी 2023 की एक भी सेमेस्टर की परीक्षा नहीं हुई है। 7 महीने लेट चल रहा है।





पांच घंटो तक छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सारे पदाधिकारी गण पहुंच कर छात्रों के समस्याओं को सुना और निर्णय लिया गया कि बीएड की परीक्षा आगमी 2 जुलाई को करवाई जाएगी, स्नातक सेमेस्टर 3 की परीक्षा जुलाई के आखिरी सप्ताह में आयोजित की जाएगी तथा लॉ कॉलेज के परीक्षा परिणाम में लीगल एडवाइस लेने के बाद जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।छात्रों ने भी कहा कि अगर सभी मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।





प्रदर्शन में गिरिडीह,कोडरमा,चतरा,रामगढ़,हजारीबाग जिला के सकड़ों छात्र छात्राएं शामिल हुए थे,जिसमें मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक राज,डीएसओ जिला अध्यक्ष जीवन कुमार यादव,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रीतेश तिवारी,पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष धनंजय सिंह,लवकुश पांडे,आदर्श आनंद,राहुल कुमार,अखिलेश कुमार,सागर कुमार,रवि पंडित,श्रुति वर्मा,चांदनी कुमारी,संतोष कुमार,गुलाम सरवर,कुणाल गुप्ता,मेराज आदि मौजूद थे।