पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक जून की शाम हुए सामुहिक दुष्कर्म मामले को लेकर शुक्रवार को पाकुड़ न्यायालय में आठ आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में आरोपी कस्तूरी गांव निवासी विश्वनाथ हेम्ब्रम,पांडु हेम्ब्रम,चांद सोरेन,मिस्त्री हांसदा,गुरदन सोरेन,जेने हांसदा,लुखिराम मरांडी और विवेक सोरेन शामिल है।





बीते शनिवार को थाना क्षेत्र के पालनिया स्थित काजू बगान में साहेबगंज जिला अंतर्गत तीन पहाड़ थाना क्षेत्र के एक 19 वर्षीय महिला के साथ कस्तूरी गांव के 11 लोगों ने सामुहिक दुष्कर्म किया था। वहीं तालझारी थाना क्षेत्र की निवासी पीड़ित महिला के होने वाले पति के साथ भी आरोपियों ने मारपीट भी किया था। इस दौरान पीड़िता के पति मौके से भाग निकला था। वहीं सामुहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़ित महिला को गांव में छोड़कर भाग निकले थे। इसको लेकर उसी दिन ग्रामीणों ने दो आरोपी मानवेल मरांडी व सकल हांसदा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निरन्तर छापेमारी कर रही थी। पुलिस की भय से इस मामले के आठ आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। वहीं एक आरोपी समीर टुडू अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। जिसे पकड़ने को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।





इस सम्बंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा निरन्तर की जा रही छापेमारी के डर से आठ आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। अन्य एक आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बहरहाल पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले सभी आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ करने की तैयारी में जुटी है।