प्रतिनिधि,रामगढ़।रविवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा सदर अस्पताल रामगढ़ में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। मौके पर उपायुक्त ने नवजात शिशु को पोलियो की खुराक पिलाने के उपरांत सभी जिले वासियों से अपने 5 वर्ष तक के बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक जरूर पिलाने की अपील की। इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद के द्वारा उपायुक्त को 12 सितंबर तक जिले में चलने वाले पल्स पोलियो अभियान एवं लक्ष्य की प्राप्ति हेतु तैयार किए गए माइक्रो प्लान की जानकारी दी गई। वहीं उपायुक्त द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सफलतापूर्वक पल्स पोलियो अभियान संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दी गई।
गौरतलब होकि प्लस पोलियो अभियान के प्रथम दिन यानी 10 दिसम्बर को अभिभावक बूथ पर जाकर अपने बच्चे को पोलियो की खुराक पिला सकते हैं। वही 11 एवं 12 दिसम्बर को सहियाओं व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के लगभग 1लाख 72 हज़ार 425 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है।
इस दौरान डीआरसीएचओ,जिला मलेरिया पदाधिकारी, डब्लूएचओ के एसएमओ,पल्स पोलियो अभियान से संबंधित राज्य स्तरीय पदाधिकारी,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।





