पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़। जिले में 8 दिसम्बर से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई।पुराना सदर अस्पताल से जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार झा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।





डाॅक्टर संजय कुमार झा ने बताया कि रैली के जरिये लोगों को पोलियो रोधी खुराक शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पिलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पूरे जिले में 1 लाख 89 हजार 342 बच्चों को पोलियो की खुराक से आच्छादित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बूथ दिवस रविवार को होगा। जिलेभर में 1093 बूथ बनाए गए हैं। शत प्रतिशत बूथ कवरेज हो सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जैसे सहिया के माध्यम से घर-घर संदेश एवं शहरी क्षेत्र में माईकिंग के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।





जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर कौशल कुमार सिंह, एसआरटीएल, डब्लूएचओ डॉक्टर संजय कुमार सिंह, सर्विलेंस चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर धारुन प्रसाद, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा, जिला डाटा मैनेजर प्रताप कुमार, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक फहीम अख्तर, एएनएम, शहरी सहिया, एनसीसी सदस्य और कर्मचारियों आदि ने भाग लिया।