प्रतिनिधि, हजारीबाग। चौपारण प्रखंड में थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत के ग्राम लोहरा से क्रूरता पूर्वक प्रतिबंधित पशु (बैल) लदे पिकअप वाहन संख्या बीआर 02 जीडी 1326 को जप्त किया। उक्त जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना के आलोक में चौपारण पुलिस ने करवाई किया है। साथ ही मौके से दो तस्करो को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।





इस संबंध में थाना प्रभारी शम्भूनन्द ईश्वर ने बताया कि ग्राम कठम्बा मोड़ के पास एक पिकअप आते हुए दिखाई दिया, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से उक्त पिकअप को रोकने का इशारा किया। पुलिस बल को देखकर वाहन छोड़कर दो व्यक्ति भागने लगा,जिसे पुलिस बल के सहयोग से दोनों व्यक्ति को पकड़ लिया गया। गाड़ी का तलाशी लेने पर पिकअप गाड़ी पर प्रतिबंधित तीन मवेशी (बैल) को क्रुरता पूर्वक लदा पाया गया। पकड़े गए दोनों अभियुक्त एवं जप्त मवेशी लदा पिकअप वाहन को थाना लाया गया। इस संबंध में चौपारण थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए झारखण्ड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 एवं 11 (1) (डी) पशु क्रूरता अधिनियम) 1960 दर्ज कर अभियुक्त इमरान खान पिता हैदर खान ग्राम झरांग, अमन यादव (चालक) पिता महेन्द्र यादव ग्राम पतया दोनों थाना फतेहपुर जिला गया (बिहार) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





सूत्रों का माने तो जीटी रोड पर दलालों के लोकेशन पर बंद वाहनों से और जंगली सड़कों से होकर पिकअप और 407 वाहनों से पशुओं का चारों पैर और मुंह बांध कर बंगाल कसाई खाने में ले जाया जाता है। दलाल के कार्यशैली पर पुलिस प्रशासन ने लगाम नहीं लगाया तो कभी भी बड़ा क्राइम हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस की गश्त कब, किधर और कितने से कितने समय कहां रहती है। दलाल इसका लोकेशन तस्करों को देते हैं। इस प्रकार यह धंधा धड़ले से लगातार होते रहता है।