प्रतिनिधि,जमशेदपुर।एमजीएम अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर होने के कारण पहले उसका छज्जा टूट टूट कर गिर रहा था, जिसके कारण वाहनों और इंसानों को भी क्षति हुई थी। मगर अब एमजीएम अस्पताल में कार्यरत नर्सों के रहने के लिए बने क्वाटर के खिड़की का छज्जा टूट कर गिर रहा है।





गुरुवार की सुबह इसी तरह का मामला देखने को मिला। जहां अचानक नर्स क्वाटर का छज्जा टूट कर जमीन पर आ गिरा। मगर गनीमत रही कि इस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। क्वाटर जर्जर होने के कारण ही छज्जा टूट कर गिर रहा है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो हादसे के होने से इनकार नहीं किया जा सकता।