प्रतिनिधि,साहिबगंज। साहिबगंज से सटे महाराजपुर के पतित पावनी गंगा किनारे पांच दिवसीय महारुद्र यज्ञ एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ गुरुवार को कलश शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हुई।इस भव्य कलश यात्रा में ग्यारह हजार ग्यारह कन्याएं और महिलाएं पीतांबर पोशाक पहनकर शामिल हुईं।इस दौरान डीजे की भक्ति गीत की धुन पर भक्त खूब झूमे। कलश शोभा यात्रा महाराजपुर बाजार होते हुए पुराना भट्टा, मीना बाजार, बाफरटोला, नया टोला, मोती झरना सहित अन्य ग्रामों कि परिक्रमा की, तत्पश्चात कलश यात्रा वापस कार्यक्रम स्थल यानी यज्ञशाला पहुंची।





कलश यात्रा यज्ञ समिति महाराजपुर के अध्यक्ष सह हिन्दू धर्म रक्षा मंच के महासचिव बजरंगी महतो की अध्यक्षता में निकाली गई थी।जहां भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, भाजपा नेता सह बोरियो विधासभा के पूर्व प्रत्याशी सूर्या हांसदा, हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं तालझारी प्रखंड विकास पदाधिकरी साइमन मरांडी और तालझारी थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।





यज्ञ समिति के अध्यक्ष बजरंगी महतो एवं सचिव पंकज यादव ने बताया कि आज से शुरू होने वाला यह यज्ञ 20 फरवरी तक चलेगा।महाराजपुर का क्षेत्र इन दिनों भक्तिमय वातावरण में डूब गया है। बजरंगी महतो ने बताया की वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी को सनातनी हिन्दू धर्म से अवगत कराने और अच्छे संस्कार देने के लिए इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं।





कार्यक्रम में पहुंचे विशिष्ट मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि हिंदू सनातनी धर्म में शोभायात्रा और यज्ञ संस्कार एक अभिन अंग हैं।समय - समय पर अपने धर्म - कर्म करते रहने से सनातन संस्कृति का विकास होता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति है, जो पूरे विश्व को कल्याण की बात सिखाती है।





कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी, तालझारी थाना प्रभारी, यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष पंकज यादव, मंटू राय, संदीप यादव, उपसचिव उदय साह, टुनटुन महतो, कोषाध्याक्ष कारू महतो, उप कोषाध्याक्ष मुन्ना यादव, मेला प्रभारी संजय साह, जयप्रकाश भगत, संयोजक मोहन मरांडी, केदारनाथ साह, विक्की गुप्ता, पंकज गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुकेश चौधरी, रोशन राम सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।