प्रतिनिधि,चतरा। पांच सूत्री मांगों के समर्थन में चतरा सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने रविवार को कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च सिविल सर्जन कार्यालय से निकाली गई जो सदर अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। कैंडल मार्च का नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ. एसएन सिंह ने किया।





मार्च के दौरान चिकित्सक नो सर्विस विदाउत सिक्योरिटी, प्रशासन क्यों अंजान है, डॉक्टर भी इंसान हैं, वादा किया भरोसा दिया हमको,हमेशा धोखा दिया, शौक़ नहीं मजबूरी है कार्य बहिष्कार जरूरी है। जैसे नारे लगा रहे थे।वहीं झासा के सचिव डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि अगर सरकार के द्वारा 12 मार्च तक मांगें नहीं मानी गई तो 13 मार्च से जिले के चिकित्सक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगें।





कैंडल मार्च में सीएस के अलावा डॉ. पंकज कुमार, डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. अजहर, डॉ. अरविंद केशरी, डॉ. आदित्य शेखर, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. कुमार उत्तम, डॉ. अंकुर, डॉ. राहुल सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।