प्रतिनिधि, पतरातू। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि रंगदारी एवं अन्य तरह के अपराधिक घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त अशोक महतो जो पिछले दिनों हरदेव कंस्ट्रक्शन में फायरिंग मामले में भी अभियुक्त है उसे पतरातू पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अशोक पांडे गिरोह का एक सक्रिय सदस्य है।





कई अन्य अपराधिक मामलों में गिरफ्तार अभियुक्त की थी तलाश





पतरातु पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पतरातू थाना कांड संख्या 222 /2022 दिनांक 6/12/ 2022 धारा 386/ 387 / 34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट के अनुसंधान के क्रम में अनुसंधानकर्ता को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि इस कांड में संलिप्त अभियुक्त,जिसका नाम अशोक महतो है,उसे पतरातू की सड़कों पर देखा गया है। इस सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अशोक महतो को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पूछताछ के क्रम में उसके द्वारा हथियार रखने की बात स्वीकार की गई। इस मामले की सूचना वरीय पदाधिकारियों को देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया, जिसके बाद अभियुक्त के पास से दो अवैध हथियार तथा गोलियां बरामद की गई। अशोक महतो उम्र 28 वर्ष पिता गोपाल महतो रोचाप (डोका टांड ) थाना पतरातु जिला रामगढ़ का निवासी है, उसके निशानदेही पर उसके घर से एक 7.65 एमएम देशी पिस्टल जिसका बट सिल्वर एवं चार जिंदा गोली एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा गोली एक रियल मी कंपनी का स्मार्टफोन तथा ₹25000 कैश बरामद किए गए। इस छापेमारी दल में एसडीपीओ पतरातू वीरेंद्र चौधरी पु नि रोहित कुमार महतो पु अ नि गौतम कुमार थाना प्रभारी पतरातू पु अ नि शशि प्रकाश थाना प्रभारी बरकाकाना पु अ नि सोनू कुमार साहू (अनुसंधानकर्ता) पतरातू थाना एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।