प्रतिनिधि,सिमडेगा। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने विधानसभा सत्र के माध्यम से पाकरटांड प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने की मांग की है।





विधायक ने कहा है कि पाकरटांड़ के प्रखंड बने 18 वर्ष हो गए पर इन 18 वर्षों में यहां के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। इस प्रखंड में अब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक का निर्माण नहीं हो पाया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण नही होने से पाकरटांडवासी मामूली बीमार होने पर भी इलाज के लिए कई किमी दूर स्थित सदर अस्पताल पर निर्भर रहते हैं। इससे यहां के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं कभी- कभी तो सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति अथवा सांप कटी से घायल व्यक्ति को भी समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। इस कारण कई मरीज जान तक गंवा चुके हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने से यहां के लोगों को कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। विधायक ने जनहित के लिए इसे प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की मांग की है।