प्रतिनिधि,पाकुड़। पुराना समाहरणालय स्थित सूचना भवन के सभागार में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार कृपा सिंधु बच्चन की अध्यक्षता में पाकुड़ प्रेस क्लब की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में मुख्य रूप से क्लब के संरक्षक राम रंजन कुमार सिंह, सचिव ललन झा, वरिष्ठ पत्रकार कार्तिक कुमार, मकसूद आलम एवं राजेश भगत शामिल हुए।





आयोजित बैठक में क्लब के गठन का पहला कार्यकाल पूरा होने और नए सिरे से गठन करने को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान मौजूद सभी पत्रकारों से क्लब के पुनर्गठन को लेकर सलाह परामर्श लिया गया। बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों ने अपने-अपने अंदाज में क्लब के पुनर्गठन को लेकर बातें रखी। मौजूद सभी पत्रकारों से परामर्श के बाद निर्णय लिया गया कि क्लब के पुनर्गठन के लिए आगामी 4 फरवरी को बैठक होगी,जिसमें पुनर्गठन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं बैठक में कई नए सदस्यों ने निर्धारित शुल्क के साथ क्लब की सदस्यता ली। सर्वसम्मति से आगामी बैठक से पहले 28 जनवरी को हिरणपुर के रानीपुर में वनभोज कार्यक्रम का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया,जिसमें सभी पत्रकार साथियों ने शामिल होने पर सहमति जताई।





बैठक में पत्रकार काजिरुल शेख, सतनाम सिंह, श्रीराम भगत, विनोद किशोर, बजरंज पंडित, संजय सिंह, स्वराज सिंह, अबुल काशिम, पंकज भगत, आकाश भगत, गुंजन साह, प्रीतम सिंह यादव, बलराम ठाकुर, नंदकिशोर मंडल, विजय रविदास, सुष्मित तिवारी, विक्की सान्याल, पिंटू राय, अविनाश मंडल आदि मौजूद थे।