पाकुड़ में भाजपा का धरना प्रदर्शन,बाबूलाल मरांडी ने कहा,कंपनी सरकारी मानकों का करे पालन,स्थानीय को दे रोजगार
पाकुड़ में भाजपा का धरना प्रदर्शन,बाबूलाल मरांडी ने कहा,कंपनी सरकारी मानकों का करे पालन,स्थानीय को दे रोजगार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

पाकुड़।झारखंड के पाकुड़ महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम-पीपलजोड़ी फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को जन समस्या को लेकर भाजपा की ओर से दो दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ।धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोल कंपनी क्षेत्र के लोगों का ध्यान रखे और सरकारी मानकों का पालन करे। यदि कोल कंपनी मानकों का पालन नहीं करती है तो अगली बार पचुवाड़ा गांव पहुंचेंगे।इससे भी बड़ा धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन होगा।
बाबूलाल ने कहा कि इलाके के लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है, जबकि राज्य सरकार 75 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात कह रही है,लेकिन कोल कंपनी इसका पालन करने में पीछे है। सीएम हेमंत सोरेन ग्रामीणों की समस्या को दूर करने में पूरी तरह फेल हैं।ग्रामीणों की समस्या से रूबरू होने की बजाय ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी हो रही है।
बाबूलाल ने कहा कि सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी लोगों की छोटी-मोटी समस्याओं को दूर करने में विफल है। सभी लोगों से कोरोना की वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया और कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।लोग निर्भीक होकर टीका लगवाएं और अपने आपको सुरक्षित रखें।
महेशपुर के पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने राज्य सरकार के कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य सरकार न तो सही नीतियां बना रही है और न ही नियमों का सही से पालन करा रही है।कोयले की ढुलाई से उड़ने वाले धूलकण को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कंपनी को इस दिशा में काम करने की जरूरत है।
भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने राज्य सरकार और स्थानीय मंत्री पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मंत्री आलमगीर आलम सर्किट हाउस आते हैं और वापस चले जाते हैं।वो क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं देते हैं।
उक्त धरना-प्रदर्शन को भाजपा नेता दानियाल किस्कू, शीलारानी हेंब्रम ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन विजय भगत ने किया। धन्यवाद ज्ञापन नोरेन साहा ने किया।
मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव भगत उर्फ बबलू भगत, प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन, जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता, हिसाबी राय, संपा साहा, अमृत पांडेय, नरेन साह, सुरेंद्र भगत, साधन झा, विजय भगत, जयसेन बेसरा, संदीप भगत आदि थे।
संबंधित ख़बरें

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

