प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। थाना क्षेत्र के दुवारी गांव में बुधवार को पागल कुते ने आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया है।घायलों में दुवारी गांव के रामविलाश राणा,सोनू कुमार यादव,प्रिया कुमारी,रिशु कुमार यादव,मोहमद अताउल्लाह अंसारी शामिल है।जबकि एक इटखोरी थाना क्षेत्र के जबेर गांव के शेखर कुमार भुइंयां है।ग्रामीणों की तत्परता से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र कटकमसांडी ले जाया गया।जहां इलाज जारी है।बताया गया कि पागल कुते के आतंक से दुवारी गांव के लोग काफी परेशान है।