विशेष संवाददाता,रांची। डॉ.परिणीता सिंह एवं डॉ.अर्चना कुमारी द्वारा लिखित योग पुस्तक पारंपरिक योग का विमोचन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन द्वारा राजभवन में किया गया ।





इस संबंध में डॉ.परिणीता सिंह ने बतया कि योग पर आधारित यह हमारी तीसरी पुस्तक है। इससे पहले योग एक दृष्टि में और अभ्यासम नामक पुस्तकें भी हमने लिखी है।उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी निष्ठा को व्यक्त करना चाहते हैं।यह पुस्तक सभी आयु वर्ग के लिए उपयोगी है।





डॉ अर्चना कुमारी ने कहा पारंपरिक योग में योग के सूक्ष्म ज्ञान को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों रूप में बतलाने का प्रयास किया गया है। इस पुस्तक में सरल भाषा का प्रयोग किया गया है, जिसे कोई भी आसानी से समझ सकता है।





विमोचन कार्यक्रम में आयुष के निर्देशक डॉ.फजलुस शमी एवं डॉ. राजीव कुमार ( संयोजक झारखंड राज्य आयुष परामर्शदात्री समिति ) भी उपस्थित थे।फिलवक्त डॉ परिणीता सिंह रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगा में गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यरत हैं एवं डॉ अर्चना कुमारी राज्ययोग केंद्र, आयुष निदेशालय, स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।