पासवा के तत्वाधान में चतरा कॉलेज चतरा के मल्टीपरपस हॉल में 14 अक्टूबर को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का होगा आयोजन





झारखण्ड प्रदेश पासवा चेयरमैन आलोक कुमार दूबे ने चतरा में आयोजित प्रेस वार्ता में दी जानकारी





राज्य सभा सांसद धीरज साहू व सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता होंगे मुख्य अतिथि





विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मुकुन्द नायक व राष्ट्रपति अवार्डी फलक फातिमा सहित कई गणमान्य अतिथि,शिक्षाविद भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना





प्रिंसिपल व डायरेक्टर उत्कृष्ट शिक्षा गौरव सम्मान से नवाजे जाऐंगे:नेसार अंसारी





प्रतिनिधि,चतरा। निजी विद्यालयों के प्रति सरकार का रुख सकारात्मक होना चाहिए तो वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से आग्रह है कि निजी विद्यालयों को प्रोत्साहित करे,सहयोग करे।





मंगलवार को प्रदेश पासवा चेयरमैन आलोक कुमार दूबे ने चतरा परिसदन में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में अपने उद्बोधन में उक्त विचार रखा। उन्होंने कहा सर्वविदित है कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा निजी विद्यालय ही देते हैं।सभी अधिकारियों,रसूखदारों के बच्चे निजी विद्यालयों में ही पढ़ते हैं।





आलोक दूबे ने कहा कि आगामी 14 अक्टूबर को चतरा जिला में अबतक का सबसे बड़ा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित होगा,जिसमें निजी विद्यालय के साथ साथ सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी आमंत्रित किए जाऐंगे।





प्राप्त जानकारी के अनुसार अबतक 1500 शिक्षकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।14 अक्टूबर को ऑनस्पाट रजिस्ट्रेशन पूर्वाह्न 8.30 से 10.00 बजे तक होगा।शिक्षकों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा एवं स्वरुचि भोजन भी कराया जाएगा।पूरे कार्यक्रम के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।





पासवा चेयरमैन ने कहा झारखंड में 40 हजार छात्रों को अब तक पासवा सम्मानित कर चुकी है और 15 हजार शिक्षकों को सम्मानित किया जा चुका है। यह कारवां निरंतर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद धीरज साहू व सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मुकुन्द नायक व राष्ट्रपति अवार्डी फलक फातिमा सहित कई गणमान्य अतिथि,शिक्षाविद के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।





प्रेस वार्ता में अलोक दूबे के साथ प्रदेश पासवा उपाध्यक्ष बिपीन कुमार सिन्हा, हजारीबाग जिला महासचिव मींकू प्रसाद भी उपस्थित थे।इसके पूर्व पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रदेश पासवा चेयरमैन आलोक कुमार दूबे के चतरा आगमन पर पासवा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिवादन किया।14 अक्टूबर को आयोजित हो रहे शिक्षक सम्मान समारोह की सफलता को लेकर पासवा कोर ग्रुप की बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए पासवा पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई है,जिसमें शिक्षकों को आमंत्रित करने हेतु अलग-अलग प्रखंडों में टास्क फोर्स गठित की गई है।स्वागत समिति, तैयारी समिति, ट्रांसपोर्ट कमिटी, सांस्कृतिक प्रभारी के माध्यम से अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।





बैठक के उपरांत पासवा अध्यक्ष आलोक दूबे पदाधिकारियों के साथ चतरा महाविद्यालय के मल्टीपरपस हॉल गए। तैयारी का जायजा लिया एवं मार्गदर्शन दिया। हॉल के अंदर एवं बाहर पूरी भव्यता के साथ कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी दी गई। स्कूल के बच्चों द्वारा शिक्षकों का वेलकम सॉन्ग एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भव्य स्वागत करने की योजना भी बनाई गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद 13 अक्टूबर को ही चतरा की सर जमीन पर आ जायेंगे।





कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश पासवा महासचिव नीरज सहाय,चतरा जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रकाश सिंह,जिला महासचिव नेसार अंसारी,जिला कार्यकारिणी सदस्य मो शकील,सत्येन्द्र कुमार,नन्द कुमार यादव,पप्पू गौतम,सूर्यभूषण कुमार ,निरंजन कुमार,शकील अहमद,छोटू कुमार साव , मो मोजम्मिल, मो रागीब खान,मनोहर पांडे,संदीप अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।