प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बसंत विहार आवासीय कॉलोनी परिसर में नववर्ष मटका फोड़ आयोजन समिति के द्वारा मटका फोड़ होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विस्थापित नेता स्वर्गीय प्रेमसागर मुंडा के पुत्र अश्विन सागर ने फीता काट कर किया।इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारगी के साथ मनाने का पर्व है।
इस मटका फोड़ कार्यक्रम को सफल बनाने में अविनाश कुमार सिंह, शुभम तिवारी, अरुण चौहान, सुशांत सिंह, अमन महतो, परवेज आलम समेत अन्य सभी सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम के अवसर पर अरुण कुमार सिंह, बालेश्वर यादव, राम बच्चन, सुमन देवी, पुनम देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, सावित्री देवी, दुर्गा देवी, रुपा देवी, रेखा देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।





