पिपरवार क्षेत्र के आईआरबी-3 पिपरवार कैंप में सम्मान समारोह का आयोजन





सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है-डीएसपी





प्रतिनिधि,पिपरवार(चतरा)। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के आईआरबी-3 पिपरवार कैंप परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में आईआरबी 3 के डीएसपी जितेंद्र कुमार उपस्थित थे।इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है,जिससे होकर सभी नौकरी पेशा वाले लोगों को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति होने के बाद पारिवारिक जिम्मेवारियों का निर्वहन भी जरूरी है।इस सम्मान समारोह के दौरान हवलदार के पद पर कार्य करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले शिवपूजन प्रसाद का स्वागत फूलों का माला पहनाकर किया गया।





कार्यक्रम के अंत में डीएसपी जितेंद्र कुमार ने उपहार सौंपकर सेवानिवृत्त हवलदार को सम्मानित किया।इसके साथ ही आईआरबी 3 के सभी पदाधिकारी और जवानों ने सामूहिक रूप से उपहार सौंपकर सम्मानित किया।





इस अवसर पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री सुजीत कुमार सिंह, अध्यक्ष शमशेर खान, संयुक्त मंत्री सुशील कुमार पांडेय, गोल्डेन चौबे, जितेंद्र शुक्ला, परेश मरांडी, प्रदीप ठाकुर, अर्जून रवानी, गोरखनाथ, सुरजानंद प्रकाश, ललु दुबे, आनंदी यादव, अरविंद यादव, नवीन कुमार, महेश लाल वर्मा समेत अन्य पुलिस जवान उपस्थित थे।