प्रतिनिधि,रांची। इटली में ऑटो निर्माण के दिग्गज पियाजियो ग्रुप की 100 फीसदी सहायक कंपनी और भारत में छोटे कमर्शल वाहनों के प्रमुख निर्माता पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल) ने नए आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स की पेशकश की है। सीएनजी में उपलब्ध नया आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स एक कार्गो थ्री व्हीलर है, जिसमें ईंधन की बेहतर खपत और कम संचालन लागत के साथ उपभोक्ताओं को 5.5 फीट लंबा डेक दिया गया है।यह 3डी वॉल्व टेक्नोलॉजी के साथ मिलने वाला विश्वसनीय और प्रमाणित स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड 230 सीसी का एयर कूल्ड इंजन है, जो सामान ढोने की उच्च क्षमता बेहतरीन कार्य क्षमता और रखरखाव की कम कीमत का वादा करता है।
पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और चेयरमैन डिएगो ग्राफी ने इस अवसर पर कहा कि हमारा मशहूर आपे ईंधन की कम से कम खपत करने वाला ब्रैंड है। यह उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत के अनुसार सबसे बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे सीएनजी, एलपीजी हो, डीजल, पेट्रोल या इलेक्ट्रिक हो, हमारा प्रॉडक्ट सभी की जरूरतों को पूरा करता है। हमारा भरोसा अपने उपभोक्ताओं को अपने लिए सबसे बेहतरीन वैरिएंट चुनने की आजादी देने का है। हमें गर्व है कि हम अपने उपभोक्ताओं को तरह-तरह के विश्वसनीय, सक्षम और आधुनिक विकल्प प्रदान कर रहे हैं। मैं इन ऑफर्स की कड़ी में नए आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स को लॉन्च करने की घोषणा कर काफी खुश हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि उपभोक्ता इससे अपने पैसे का बेहतर मूल्य हासिल कर पाएंगे।





