प्रतिनिधि,पतरातू। पीटीपीएस अधौगिक क्षेत्र में संचालित दो टायर प्लांट के प्रदूषण से आम जण जीवन प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में कोतो पंचायत के मुखिया निधि सिंह ने आवेदन पत्र देकर पतरातू अंचलाधिकारी से अविलंब संज्ञान लेने का आग्रह किया है।आवेदन में कहा गया है कि पीटीपीएस के अधौगिक क्षेत्र में दो टायर प्लाट गुप्ता इंडस्ट्रीज एवं एमस्त्रीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से निकलने वाले प्रदूषण से लगभग 10 किलोमिटर के अंदर आने वाले सभी पंचायत के ग्रामीण बुरी तरह प्रभावित हैं। रात्रि में खिड़की खोलना भी मुशकिल हो जाता है। इस प्रदूषण के प्रभाव से यहां के लोगों को गंभीर बीमारीयां होने की संभावना है,जिससे सभी लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।





आवेदन के माध्यम से यह निवेदन किया गया है कि इस गंभीर विषय पर अविलंब संज्ञान लेने हुए सभी ग्रामीणों को इस विकट समस्या से निजात दिलाने की कृपा की जाए। अन्यथा विवश होकर हम सभी जन प्रतिनिधि जनता के साथ आंदोलन के लिए विवश होगे। इस आवेदन के माध्यम से प्रखंड के कटिया पंचायत, हनुमानगढ़ी पंचायत, शाह कॉलोनी पंचायत, एवं सेंट्रल सौदा पंचायत के मुखिया गणों ने भी अपनी सहमति जताते हुए अपने हस्ताक्षर एवं मोहर इस आवेदन में अंकित कर इस पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।