चतरा।झारखंड के चतरा जिले में प्रतापपुर-कुंदा क्षेत्र के सिकिद बलही जंगल में रविवार को पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई।मुठभेड़ में सीआरपीएफ का जवान 33 वर्षीय चितरंजन कुमार घायल हो गया।घायल जवान को इलाज के लिए एंबुलेंस से प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से राजधानी रांची भेजा गया।घायल जवान के पैर और कमर में गोली लगी है।पुलिस और नक्सलियों में हुई मुठभेड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट से आधा दर्जन गांव के लोग डरे और सहमे हैं।
चतरा के जंगल में मुठभेड़ की खबर पाकर पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, एसडीपीओ अविनाश कुमार दल बल के साथ मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे।मुठभेड़ में शामिल सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मनीष कुमार और थाना प्रभारी विनोद समेत अन्य जवानों से उन्होंने घटना की जानकारी ली।इसके साथ ही जंगल की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया गया।
नक्सली जोनल कमेटी के सदस्य अरविंद भुइयां और सब जोनल कमांडर मनोहर गंझु के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई है। एसपी ने बताया कि नक्सलियों की क्षेत्र में होने की सूचना पाकर सीआरपीएफ और प्रतापपुर थाना पुलिस के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को देखकर कोलि ने गोलीबारी शुरू कर दी।पुलिस और माओवादि के बीच दो घंटे तक मुठभेड़ चली है. मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।
Select
पुलिस और वाके बीच हुई मुठभेड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट से आधा दर्जन गांव के लोग डरे व सहमे हैं. मुठभेड़ की घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है. गोली चलने की आवाज सुनकर लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गघ. जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहा भी मवेशी छोड़कर अपनी जान बचाकर अपने घर पहुंचे।जिउतिया पर्व को लेकर लगे बाजार में भी सन्नाटा छा गया. मुठभेड़ से हिंदियाकला, बलही, चैनपुर, बधार, घियाही, अनगड़ा समेत कई गांव के लोग डरे व सहमे हैं





