प्रतिनिधि,चतरा। लावालौंग थाना क्षेत्र के लावालौंग बगरा मुख्य पथ से दो गांजा तस्करों को पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बमबम कुमार ने बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि पांकी- पलामू से लावालौंग होते हुए भारी मात्रा में गांजा लेकर दो तस्कर अपाचे मोटरसाइकिल से बगरा की ओर जा रहे हैं‌।इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लावालौंग बीडीओ अमित कुमार एवं पुलिस के जवानों की टीम का गठन कर लावालौंग बगरा मूख्य सड़क पर सर्च अभियान चलाया गया।





इस दौरान अपाचे सवार दोनों युवक पुलिस को आते देखकर भागने लगे,जिसके बाद पुलिस के जवानों नें तस्करों को खदेड़ कर पकड़ा।दोनों तस्करों के पास से 3 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया।साथ ही दोनों युवकों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।अभियुक्तों के पास से एक अपाचे मोटरसाइकिल व 2 स्मार्टफोन भी जप्त किया गया है।