प्रतिनिधि,चतरा। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा वीसी में दिए गए निर्देश पर अवैध बालू का उठाव करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। पत्थलगड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने गस्ती के दौरान पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह दुर्गा मंडप चौक से एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त किया है। जप्त ट्रैक्टर को बीडीओ सह सीओ मोनी कुमारी की उपस्थिति में थाना ला कर ट्रैक्टर व मालिक पर मामला दर्ज किया गया है।





थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि हेसालंग नदी से एक ट्रैक्टर जो बालू उठाव कर के नावाडीह की ओर आ रहा था तो पुलिस बल को देखकर चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया। रोक लगाने के बावजूद बालू तस्करों द्वारा लगातार बालू ढुलाई की जा रही है। नावाडीह क्षेत्र के ट्रैक्टर मालिक का कहना है कि यह बालू मंदिर में जा रहा था।