प्रतिनिधि,गिरिडीह। रांची सदर थाना कांड संख्या 335/2016 के अभियुक्त निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार निवासी सुबोध कुमार (पिता रघुनाथ वर्णवाल) और उनकी पत्नी उषा कुमारी (पति सुबोध कुमार) के फरार रहने की स्थिति में न्यायालय डीएन शुक्ला जेएम प्रथम श्रेणी 28 रांची के द्वारा निर्गत इश्तेहार को रांची सदर पुलिस ने निमियाघाट पुलिस के सहयोग से गुरूवार को उपरोक्त फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपका कर विधिवत तामिला किया गया।साथ ही इसरी चौक स्थित सार्वजनिक स्थानो पर भी इश्तेहार चिपकाया गया।इस दौरान रांची सदर थाना के एसआई विनोद पासवान एवं निमियाघाट पुलिस उपस्थित थे।





