प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड में रामनवमी से संबंधित विधि व्यवस्था संधारित करने को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाली गई। फ्लैग मार्च का शुभारंभ बड़कागांव थाना से शुरू किया गया। बड़कागांव मुख्य चौक, दैनिक बाजार ,काली मंदिर, अंबेडकर मोहल्ला ,पंडित मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला ठाकुर मोहल्ला होते हुए पुनः बड़का गांव मुख्य चौक तक निकाली गई। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने महुदी गांव के अलावा कई गांव में जाकर फ्लैग मार्च किया ताकि विधि व्यवस्था कायम रहे।
मौके पर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि प्रखंड मे रामनवमी त्यौहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां की जा रही है। डीजे साउंड बजाने वाले , सोशल मीडिया में भड़काऊ मैसेज डालने वाले एवं शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है,जो भी पकड़े जाएंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।
फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनोद तिर्की, हजारीबाग डिप्टी कमांडेंट विवेक कुमार ,असिस्टेंट कमांडेंट गुलशन शर्मा, दिलीप कुमार बेहरा,रेपिड एक्शन फोर्स के अलावा झारखंड पुलिस के भारी संख्या में जवान शामिल थे।





