प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी। प्रखंड के बकचुम्बा पंचायत में पुष्पांजलि कोचिंग सेंटर बकचुम्बा में बाल दिवस, महान स्वतंत्रता सेनानी और हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, जिन्हें चाचा के नाम से जाना जाता है की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चाचा नेहरू के फोटो पर बारी-बारी से बच्चों ने पुष्पांजलि अर्पित किए।
पुष्पांजलि कोचिंग सेंटर के संस्थापक श्रवण दास ने कहा कि नेहरू जी वैज्ञानिक ज्ञान में दृढ़ता से विश्वास करते थे और तर्क और तर्क संगतता को सभी सीखने के आधार के रूप में प्रचारित करते थे।





