वाराणसी।देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में उस समय हड़कंप मच गया जब देवर ने अपनी भाभी की कैंची और हथौड़ी मारकर हत्या कर दी।घटना सिगरा थाना क्षेत्र के संत रघुवर नगर कॉलोनी में दत्ता डायग्नोटिक सेंटर की है। बुधवार डॉ सपना गुप्ता की उनके देवर अनिल कुमार दत्ता ने सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी।आरोपी ने घटना के बाद सिगरा थाने में जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने घायल हालत मे महिला डॉक्टर को मलदहिया स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आपको बता दे कि मृतक डॉ सपना दत्ता पूर्व कांग्रेस विधायक डॉ रजनीकांत दत्ता की बहू थी।मृतक डायग्नेटिक सेंटर के संचालक की पत्नी थी।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सपना दत्ता डायग्नेस्टिक सेंटर पर सुबह मरीजों की जांच कर रही थी।इसी दौरान आरोपी देवर अनिल कुमार दत्ता सेंटर पर आया और डॉ सपना दत्ता के सिर पर हथौड़ी से प्रहार कर दिया। घटना के समय सेंटर पर कई मरीज भी मौजूद थे।सपना के सिर पर चोट लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ी और करीब 10 मिनट तक चिल्लाती रही और दम तोड़ दिया।घटना के बाद सेंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और शव को अपन कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले में तहरीर लेकर घटना की जांच कर रही है। घटना के पीछे संपत्ति विवाद का कारण बताया जा रहा है। दत्ता डायग्नेस्टिक सेंटर के संचालक और मृतक डॉ सपना गुप्ता के पति ने सोमवार को संपत्ति विवाद से जुड़े एक मामले को लेकर सिगरा थाने में तहरीर भी दी थी। बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद के कारण डॉ सपना गुप्ता की हत्या की गई है। आरोपी देवर ने पूछताछ के दौरान भाभी द्वारा नपुंसक कहे जाने की बात की है। पुलिस दोनों पहलुओं पर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे ने हथौड़े से की भाभी की हत्या,भाभी ने कहा था नपुंसक
पूर्व क्रांगेस विधायक के बेटे ने हथौड़े से की भाभी की हत्या,भाभी ने कहा था नपुंसक <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

