पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।मंगलवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में सदभावना यात्रा कार्यक्रम किया गया।
इस मौके पर प्रदेश सचिव सेमीनुल इस्लाम,विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद,जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन,जिला उपाध्यक्ष गांगुली,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज,सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम,प्रदेश कांग्रेस आदिवासी कोऑर्डिनेटर रसका हेंब्रम,रामविलास महतो सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थेI





