प्रतिनिधि,बड़कागांव। झारखंड राज्य के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव सह राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल से 24 अकबर रोड नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में मुलाकात किया। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का केसी वेणुगोपाल से शिष्टाचार मुलाकात थी।





मुलाकात के दौरान योगेन्द्र साव ने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक हालात पर विस्तृत चर्चा करते हुए रामगढ़ उपचुनाव से संबंधित मसले पर भी वार्ता हुई।औपचारिक मुलाकात के दौरान पार्टी को मजबूती प्रदान करने के संबंध में आवश्यक कदम उठाने का भी विचार विमर्श हुआ।वहीं पूर्व मंत्री ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातु , बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड में कार्य कर रहे अनेकों खनन कंपनियों के मसले पर भी ध्यान आकृष्ट कराया एवं रैयतों की समस्याओं से अवगत कराया।