वर्ष 2024 में गठबंधन झारखंड में हिमाचल का इतिहास दोहरायेगा :मधु कोड़ा





ब्यूरो प्रमुख





चाईबासा। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा जारी लिस्ट में राज्य के पूर्व सीएम मधु कोड़ा को प्रदेश कांग्रेस वर्किंग कमिटी का सदस्य बनाया है। गौरतलब है कि उनकी पत्नी सांसद गीता कोड़ा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पूर्व में कांग्रेस में शामिल होने के बाद मधु कोड़ा को उनके कद के हिसाब से पद नहीं दिये जाने से तरह तरह के कयास लगाये जा रहे थे। कांग्रेस में शामिल होने के लम्बे अंतराल के बाद मधुकोड़ा को वर्किंग कमिटी का सदस्य बनाये जाने से कोल्हान कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वर्किंग कमिटी का सदस्य बनाये जाने के बाद पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने कहा कि वर्ष 2024 में हमारा गठबन्धन हिमाचल का इतिहास दोहरायेगा। हमारा एक ही लक्ष्य है झारखंड में कांग्रेस को अधिक से अधिक मजबूत बनना। उन्होंने कहा कुछ लोगों का काम है जुमला और शिगूफा छोड़ना,जो कहते हैं, कहते रहें, हम काम करते रहेंगे।





झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का सदस्य मनोनीत होने के बाद उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आश्वस्त रहें। 2024 में भारत बदलेगा। कांग्रेस भारतीय राजनीति का नया इतिहास लिखेगी।