पूर्व विधायक मनोज यादव ने किया रात्रि सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन
जब खेल कठिन हो जाता है,तब हुनर उजाले की तरह चमकता है:मनोज यादव
प्रतिनिधि,चौपारण।चौपारण(हजारीबाग) प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत के लराही में आयोजित रात्रि सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता का पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने शुभारम्भ किया। दुधिया रोशनी से जगमग लराही में आतिशबाजी के बीच पूर्व विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि खेल के मैदान में ना कोई दोस्त होता है,ना कोई दुश्मन, आपकी प्रदर्शन क्षमता ही आपकी पहचान बनती है। कहा जब खेल कठिन हो जाता है, तब हुनर उजाले की तरह चमकता है। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन से खेल व खिलाड़ियों के लिए अवसर प्रदान करता है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि दशरथ गोप ने भव्य आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दिया।
उदघाटन मुकाबला जगदीशपुर बनाम नावागढ़ के बीच खेला गया,जिसमें नावागढ़ की टीम विजय रही। वही पेटुला, गोरखवा व टोइया की टीम अपना पहला मुकाबला जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।आयोजक अजय यादव, सुनील यादव, सिंटू यादव, कुलदीप यादव, विकास व दीपक यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमो का पंजीयन किया गया है। प्रत्येक मैच का लाइव स्कोरिंग किया जाता है।
इस मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष विरेन्द्र रजक, स्थानीय समिति सदस्य अशोक यादव, बच्छई सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, उपमुखिया संजय साव, स्थानीय वार्ड सदस्य संजय यादव, समाजसेवी त्रिलोकी यादव, रामधारी यादव, सकलदेव यादव, विजय यादव, भुनेश्वर यादव, नरेश यादव, महावीर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





